प्रश्न का उत्तर खोजते हुए एक पोष्ट मिली जो आपके लिए प्रतुत है
विश्व में कुल कितने गुरुद्वारे हैं इनकी संख्या कितनी है ?
सिक्ख धर्म भारत के प्रमुख धर्मों में से एक है। भारत के पंजाब में काफी अधिक संख्या में सिक्ख धर्म के लोग रहते हैं। पंजाब भारत का अकेला सिक्ख बहुल राज्य है। इस कारण पंजाब में ही विश्व के किसी भी हिस्से के मुकाबले सबसे अधिक गुरुद्वारे हैं। बता दें कि सिक्ख धर्म में गुरुद्वारा को ही सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। सिक्ख धर्म के इतिहास का पहला गुरुद्वारा इस धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी ने बनाया था। उन्होंने पहली बार गुरुद्वारा करतारपुर में बनाया था।
इसी के बाद यह धर्म विश्व के कई हिस्सों तक पहुंच गया। जहां भी सिक्ख धर्म के लोग रहते है, वहां एक न एक गुरुद्वारा अवश्य ही होता है। इस कारण यह कहना मुश्किल है कि विश्व भर में कुल कितने गुरुद्वारे हैं। एक आंकड़ो के अनुसार सिक्ख धर्म के लोग भारत समेत विश्व के कई लगभग 55 देशों में निवास करते हैं। इन सभी स्थानों पर गुरुद्वारा अवश्य ही है।
आंकड़ो के अनुसार केवल पंजाब में ही 30 हज़ार से अधिक गुरुद्वारे हैं। वहीं हरियाणा में भी लगभग 10 हज़ार से अधिक गुरुद्वारा है। भारत के सभी गुरुद्वारों में सबसे महत्वपूर्ण गुरुद्वारा पंजाब का ही स्वर्ण मंदिर है। इसे ही Golden Temple के नाम से भी जाना जाता है।
पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में गुरुद्वारा है। इसमें सबसे प्रमुख करतारपुर गुरुद्वारा को माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में अनुयायी भारत से पाकिस्तान केवल करतारपुर जाने के लिए आते हैं। भारत पाकिस्तान के अलावा थाईलैंड, सिंगापुर, म्यांमार, मलेशिया, यमन, दुबई इत्यादि देशों में भी बड़ी संख्या में गुरुद्वारे हैं। इसके अलावा Uk में भी 300 से अधिक गुरुद्वारा है। इसके अलावा भी कई यूरोपीय, अमेरिकी, अफ़्रीकी इत्यादि देशों में भी गुरुद्वारा मौजूद हैं।